पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • China President Meet Narendra Modi International News In Hindi

ये हैं चीन के कुछ मशहूर पकवान, जिनके लोग दुनियाभर में हैं मुरीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चीन की मशहूर डिश पेकिंग डक)
इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा देश के लिए बहुत खास है। यही वजह है कि उनके ठहरने से लेकर लंच और डिनर तक का सारा कार्यक्रम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया है। चीनी राष्ट्रपति को खाने में गुजराती और काठियावाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्हें 100 से ज्यादा व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें बाजरे की रोटी, मसाला खिचड़ी, ढोकला, खम्मन, खांडवी, पातरा शामिल हैं।
डिनर में ये चीजें सर्व की जाएंगी:
  • आमरस, पूरण पूरी, श्रीखंड-मठो, ड्रायफ्रूट हलवा, रस मलाई।
  • भाखरी, बिस्किट, रोटला, वघारेलो रोटला, हांडवा, ढोकला, पात्रा, लीलवानी की कचौड़ी।
  • बैंगन का भरता, लहसुन-आलू की सब्जी, सेव-टमाटर की सब्जी, ढोकली की सब्जी, थेपला, केरी का अचार।
  • दाल-चावल, कढ़ी, मसाला खिचड़ी, पुलाव।
  • 10 से अधिक स्‍वाद की आइसक्रीम, पहाड़ी खीर, लस्सी, मसाला छांछ और फ्रेश फ्रूट जूस।
हालांकि, ये चीन के पारंपरिक व्यंजनों से बहुत अलग है और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के लिए बिल्कुल नया है। चीन का खान-पान भारत की तुलना में बहुत अलग है। चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे के मौके पर हम यहां चीन के कुछ व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूसरे देशों में भी मशहूर हैं।
पेकिंग डक
पेंकिग डक (बत्तख) चीन के राष्ट्रीय व्यंजनों में से एक है। ये डिश बीजिंग के किसी भी रेस्टोरेंट में मिल जाएगी। शहर के बड़े रेस्टोरेंट इस व्यंजन को बनाने में खास सावधानी बरतते हैं। कुछ ने तो बत्तखों के अपने फार्म खोल रखे हैं और इस डिश को स्पेशल बनाने के लिए कुछ खास तरह की बत्तखों का ही इस्तेमाल करते हैं। बीजिंग का क्वानजुदे रेस्टोरेंट इस डिश के लिए मशहूर है। विदेशी मेहमानों समेत सेलिब्रिटीज और नेता सभी यहां इस डिश का स्वाद चखने पहुंचते हैं।
आगे जानिए, चीन के कुछ और मशहूर व्यंजनों के बारे में...