पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस साल पाकिस्तान और अमेरिका दौरा करेंगे

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जाएंगे अमेरिका और पाकिस्तान के दौरे पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस साल पाकिस्तान और अमेरिका का दौरा करेंगे। यह जानकारी सोमवार का आधिकारिक तौर पर दी गई। अभी तक अटकलें थीं कि चीन के राष्ट्रपति 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस की सैन्य परेड में मुख्य अतिथि होंगे। दोनों देशों की यात्रा की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।
जिनपिंग अमेरिका की यात्रा करने वाले चीन के पहले राष्ट्रपति होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को यात्रा की अधिकृत जानकारी दी। माना जा रहा है कि भारतीय गणतंत्र दिवस परेड में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के शामिल होने के जवाब में पाकिस्तान ने चीनी राष्ट्रपति को बुलाया है। राष्ट्रपति जिनपिंग पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे। लेकिन इमरान खान के आंदोलन के कारण उसे रद्द करना पड़ा था। तब जिनपिंग भारत, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा कर लौट गए थे।