पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • China School Violent Art Teacher Beat Four Pupils So Badly

टीचर ने बच्चों को बेदर्दी से पीटा, किसी का फोड़ा सिर, किसी की तोड़ी हड्डियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इलाज के दौरान जख्मी बच्चे अस्पताल में।)
अंकांग। चीन के शांझी प्रांत में अंकांग के एक स्कूल में बच्चों की बड़ी ही बेदर्दी से पिटाई का मामला सामने आया है। आर्ट टीचर लेई मिंगझिंग ने अपने ऑफिस में बुलाकर चार बच्चों को बुक से बुरी तरह पीटा। इनमें एक बच्चे की तो सिर में गंभीर चोट आई है और हड्डी टूट गई है। टीचर की मार का शिकार हुए बच्चों में सबसे बड़े बच्चे की उम्र सात साल है। खून से लथपथ इन बच्चों को स्कूल के स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया।
स्कूल के हेड टीचर वांग किन ने कहा कि वो आर्ट टीचर के ऑफिस के पास गुजर ही रहे थे कि उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। किन जब ऑफिस में दाखिल हुए तो उन्हें घायल हालत में बच्चे जमीन पर पड़े मिले। उनके शरीर से खून बह रहा था। किन ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यहां क्या हुआ है।
उन्होंने बताया कि आर्ट टीचर लेई का व्यवहार हमेशा अच्छा रहा है, इसलिए ये घटना उनके लिए बिल्कुल चौंकाने वाली है। स्कूल में किसी ने कभी उनका हिंसक रूप देखा ही नहीं। हेड टीचर ने कहा कि हम बच्चों की इस हालत को लेकर बहुत चिंतित हैं।
वहीं, जख्मी बच्चों ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं है कि टीचर ने ऐसा क्यों किया। उन्हें सिर्फ ऑफिस में बुलाया गया और मारना शुरू कर दिया।जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी टीचर मिंगझिंग मौके से भाग गया और अब शहर के बाहर कहीं छिपा है। पुलिस के मुखिया डेंग मिंगशान ने कहा कि उन्होंने घटनास्थल से टायर के निशान, पैर के निशान और खाली शराब की बोतल ले ली है।
आगे तस्वीरों में देखिए: किस तरह टीचर ने बच्चों को पीटकर किया जख्मी...