बीजिंग। चीन ने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में स्थित विवादित वायु रक्षा क्षेत्र की निगरानी के लिए सर्विलांस विमान भेजे। सर्विलांस विमानों ने इस क्षेत्र के नजदीक उड़ान भर रहे विदेशी मिलिट्री विमानों को चेतावनी भी जारी की।
अमेरिका, यूरोप और जापान ने पिछले साल नवंबर में स्वघोषित वायु सीमा रक्षा क्षेत्र को उकसाने वाला बता चुका है। इस क्षेत्र का विरोध करते हुए इन देशों द्वारा कहा गया कि इससे चीन और जापान के बीच रिश्ते में खटास आ रही है।
जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबो ने पिछले हफ्ते कहा था कि जापान-चीन को पुराने गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए और विवादों को भूल जाना चाहिए।
गौरतलब है कि चीन और जापान के संबंध पिछले एक साल से तनावपूर्ण बने हुए हैं। सितंबर 2012 में जापान द्वारा पांच द्वीप समूह के तीन द्वीपों पर अधिकार जताने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद से चीन लगातार इन द्वीपों पर अपने पेट्रोलिंग कोस्ट गार्ड्स को भेज रहा है। ये द्वीप समूह ताइवान के उत्तरी-पूर्वी सीमा से 200 किलोमीटर और जापान के ओकीनावा से 400 किलोमीटर दूर स्थित है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।