पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीन ने किया सुपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण

अमेरिकी मिसाइल रोधी कवच भेदने में सक्षम मिसाइल का चीन ने किया परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीजिंग। चीन ने ऐसे सुपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है, जो अमिरिका के मौजूदा मिसाइल रोधी कवच को भेदने में सक्षम है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश के पश्चिमी हिस्से में मिसाइल Wu-14 का सफल परीक्षण किया गया। हालांकि, इसमें कहा गया है कि यह परीक्षण किसी देश की सैन्य ताकत को नजर में रखते हुए नहीं किया गया है। वेबसाइट पर मिसाइल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने मिसाइल की खूबियां बताते हुए लिखा है कि Wu-​14 मिसाइल को परीक्षण के दौरान एक इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल के जरिए दागा गया। इस प्रक्रिया के एक चरण में Wu-14 मिसाइल वायुमंडल की ऊपरी सतह पर दागी गई मिसाइल से अलग हो गई और बाद में ध्वनि की रफ्तार से लगभग 10 गुना ज्यादा तेजी से (लगभग 12,800 किमी की रफ्तार) से धरती की ओर लपकी।
रक्षा जानकारों के मुताबिक, दक्षिण चीन सागर में स्थित द्वीपों को लेकर पड़ोसी देशों के साथ बढ़ती तनातनी के बीच अपनी रक्षा क्षमता को दुरूस्त करने की तैयारियों के मद्देनजर संभवत चीन ने यह परीक्षण किया है। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि इतनी तेज गति वाले सुपरसोनिक मिसाइल तकनीक पर रूस की 'टेक्टिकल मिसाइल वेपन कंपनी' नए सिरे से शोध कर रही है। इस तकनीक पर 1980 में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते तनाव के कारण चीन और रूस की नजदीकियां बढ़ने की खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि मिसाइल की इस तकनीक में भी दोनों देश कहीं साथ-साथ आ रहे हैं।