पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • China Tian Waike Restaurant Robots Cooked And Served Food

तियान वेक रेस्टोरेंट, यहां खाना बनाते और सर्व करते हैं रोबोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(कुनशान शहर में खुला तियान वेक रेस्टोरेंट, जहां रोबोट करते हैं सारे काम।)
बीजिंग। चीन के पूर्वी प्रांत जिग्सू के कुनशान शहर में तियान वेक रेस्टोरेंट को रोबोट रेस्टोरेंट कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां रेस्टोरेंट का सारा काम रोबोट्स ही संभालते हैं। दो रोबोट दरवाजे पर खड़े रहते हैं और अतिथियों का स्वागत करते हैं। किचन में चार रोबोट्स मिलकर खाना बनाने का काम करते हैं, जिनमें से एक फ्राइंग में मास्टर है और दूसरा पकौड़ियां बनाने में। वहीं, वेटर रोबोट रोजाना काम में आने वाले 40 शब्दों को समझते हैं। हालांकि, ये बोल नहीं सकते, क्योंकि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने इनका ये फंक्शन बंद कर रखा है। इस रेस्टोरेंट को 15 रोबोट संभालते हैं।
खाना बनाने से लेकर उसे सर्व करने तक का सारा काम रोबोट ही करते हैं, जो स्टाफ रखने की तुलना में काफी सस्ता भी है। रेस्टोरेंट के संस्थापक और मैनेजर सांग युगांग कहते हैं कि अगर वो इसके लिए स्टाफ की भर्ती करते तो उन्हें हर शिफ्ट के लिए 6 लोगों को हिसाब से करीब 20 लोगों की जरूरत होती। इसके साथ ही खाना बनाने के लिए अलग से अच्छे शेफ रखने पड़ते।
युगांग कहते हैं कि रोबोट सात से आठ साल तक काम कर सकते हैं। वहीं, पूरे दिन में वो 10 घंटे से भी ज्यादा काम करते हैं, जबकि स्टाफ से 8-9 घंटे से ज्यादा काम नहीं लिया जा सकता। इसके साथ ही, उनके रहने और खाने की भी व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्कर को काम के बदले पैसे भी ज्यादा देने पड़ते हैं, जबकि रोबोट्स पर रोजाना का खर्च सिर्फ 30 रुपए आता है।

आगे जानिए: युगांग को ये रेस्टोरेंट शुरू करने का विचार कैसे आया...