पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चीन ने साउथ चीन सी में बाहरी हस्तक्षेप के विरुद्ध दी चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग. चीन ने दक्षिण चीन सागर में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप के विरुद्ध चेतावनी दी है। उसने कहा है कि इससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा पहुंचेगा।
चीन ने यह चेतावनी इस रिपोर्ट के संदर्भ में दी है कि भारत और अमेरिका दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में अपनी संयुक्त नौसैनिक गश्त पर विचार कर रहे हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने कहा कि किन्हीं दो देशों के बीच सहयोग किसी तीसरे देश के विरुद्ध नहीं होना चाहिए।
क्षेत्र के बाहर के देशों को दक्षिण चीन सागर के सैन्यीकरण का प्रयास नहीं करना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि इससे क्षेत्र के देशों की सम्प्रभुता तथा सुरक्षा को खतरा पैदा होगा।
खबरें और भी हैं...