(मोबाइल फोन एडिक्ट्स के लिए बनाया गया साइडवॉक) बीजिंग। सड़क पर चलते हुए मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए चीन की सरकार ने अनोखा तरीका निकाला है। चोंगकिंग शहर में सड़क के एक हिस्से को खासतौर पर
स्मार्टफोन एडिक्ट्स के पेंट किया गया है। करीब 100 फीट लंबे इस हिस्से पर पेंट से लिखा गया है कि
स्मार्टफोन यूजर्स यहां चलें।
इसे, चीन का पहला मोबाइल फोन साइडवॉक माना जा रहा है। इस मोबाइल लेन को दो हिस्सों में बांटा गया है। दूसरा हिस्सा, चलते समय स्मार्टफोन इस्तेमाल न करने वालों के लिए है।
इस साल के शुरुआत में नेशनल ज्योग्राफिक चैनल के एक प्रोजेक्ट में इस तरह की सड़क का कॉन्सेप्ट दिखाया गया है। जानकार मानते हैं कि चीन ने इस कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है।
चीनी अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर निशान बनाने से उन लोगों को सुविधा होगी, जो चलते वक्त भी मोबाइल स्क्रीन पर नजरे गड़ाए रहते हैं।
चीन में मोबाइल फोन एडिक्शन काफी ज्यादा है। zhaopin.com द्वारा कराए गए एक सर्वे में सामने आया था कि चीन में हर 10,000 लोगों में से 80 फीसदी मोबाइल एडिक्शन के शिकार हैं।
(Image Source - www.news.cn)