पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसेन फ्रांसिस्को. चीन का लिनोवो समूह अब गूगल से मोटोरोला हैंडसेट डिवीजन खरीदेगा। अगर ऐसा होता है तो अमेरिकी हैंडसेट बाजार में प्रभुत्व वाली एप्पल कंपनी को लिनोवो से जोरदार टक्कर मिलेगी। बुधवार को लिनोवो समूह ने कहा कि वह गूगल मोटरोला हैंडसेट विभाग को खरीदने के लिए तैयार है।
अमेरिकी बाजार में चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी पैर जमाने की कोशिश में लगी है। ये लिनोवो की एक हफ्ते में दूसरी बड़ी डील है। इसके पहले कंपनी ने पिछले हफ्ते आईबीएम के निचले सर्वर के बिजनेस को 2.3 अरब डॉलर में खरीदने की बात कही थी।
गूगल ने 2012 में मोटरोला को 12.5 अरब डॉलर चुकाए थे और इसकी मैन्युफेक्चरिंग सुविधाएं खरीदी थीं। गूगल के मुख्य प्रबंधक लेरी पेज ने कहा कि एन्ड्रॉयड इकोसिस्टम के बड़े खिलाड़ियों में लिनोवो भी शामिल है मोटोरोला मोबिलिटी को आगे बढ़ाने में भी ये कामयाब होगा।
लिनोवो के चेयरमैन यांग युआनकिंग का कहना है कि स्मार्टफोन के मामले में वह लिनोवो को एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.