पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरूम्की पार्लियामेंट की स्टैंडिंग कमेटी ने लगाई हिजाब पर पाबंदी

चीन: शिनजियांग की राजधानी में इस्लामिक हिजाब पहनने पर पाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीन के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग की राजधानी उरूम्की में गुरुवार को प्रांतीय सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर इस्लामिक हिजाब पहनने पर पाबंदी लगा दी।
शिनजियांग सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि एक दिन पहले उरूम्की पार्लियामेंट की स्टैंडिंग कमेटी ने हिजाब पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी।
विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले के बाद उइगर समुदाय के लोगों की अधिकता वाले इस क्षेत्र में और अधिक तनाव बढ़ सकता है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब चीन इस्लामिक अतिवाद बढ़ने के बीच धार्मिक लिबास पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कदम उठा रहा है।
चीन पिछले दो सालों के भीतर हुए कई बम और चाकू से किए हमलों के लिए इस्लामिक अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
तिआनशन डॉट नेट वेबसाइट के मुताबिक, शिनजियांग पार्लियामेंट की स्थाई समिति की समीक्षा के बाद ही इस फैसले को अमल में लाया जाएगा।