बीजिंग। चीन में भ्रष्टाचार के आरोपी एक म्युनिसिपल अधिकारी को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। उसे अपना अपराध स्वीकार करने के लिए फांसी से पहले दो साल का समय दिया गया है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि जो जिआनहुआ पर आरोप है कि जियांगशी प्रांत में शिन्यु शहर के पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमिटि का अध्यक्ष रहते हुए उसने लाखों अमेरिकी और हांगकांग डालर, तीन सोने की ईंटें और 38 हजार 991 डॉलर का सामान रिश्वत के तौर पर लिया था। इनकी कुल कीमत 16 लाख डालर आंकी गई है।
पिछले साल मार्च में पद संभालने के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अपनी प्राथमिकता बताया है। लेकिन दूसरी ओर सरकार उन लोगों के खिलाफ मुकादमा चला रही है जो नेताओं से उनकी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।