बीजिंग। चीन व हांगकांग के बॉर्डर पर एक व्यक्ति को
आईफोन 6 की स्मगलिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसने अंडरवियर में फोन छुपाए हुए थे। शेंजेन कस्टम अधिकारी अब तक तस्करी के 1,800 आईफोन 6 और 6 प्लस फोन बरामद कर चुके हैं।
साउथर्न मेट्रोपोलिस डेली रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम अधिकारियों द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्ध का नाम झोऊ है। उसने तीन अंडरवियर पहने हुए थे और उसके अंदर फोन छुपाए थे।
उसने अधिकारियों को बताया कि वो हांगकांग से फोन खरीदकर शेंजेंन में बेचने वाला था।