पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीनी मां ने अपने नवजात को टॉयलेट में फेंका, बचाई गई जान

चीन: टॉयलेट में नवजात फेंक फरार हुई मां, राहगीर ने सुनी आवाज, बची जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सीवरलाइन में फंसा नवजात
बीजिंग। उत्तरपूर्वी चीन में एक मां अपने नवजात को जन्म देने के कुछ ही देर बाद उसे टॉयलेट में फ्लश कर फरार हो गई। हालांकि, समय रहते बच्चे की जान बचा ली गई। घटना शांक्सी प्रांत के सुइड जिले की है। पुलिस ने उक्त महिला की छानबीन शुरू कर दी है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक राहगीर ने जब सीवर लाइन से बच्चे के रोने की आवाज सुनी, तो उसने फौरन आपातकालीन सेवा को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फायर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को सीवर लाइन से बाहर निकाला। नवजात को मामूली खरोंच आई है। वह इस वक्त एक स्थानीय अस्पताल प्रशासन की देखरेख में है।
अस्पताल ने बच्चे का नाम Xiaoxiao रखा है, जिसका अंग्रेजी में मतलब 'teeny tiny' होता है। पुलिस ने उसकी मां की तलाश तेज कर दी है। फायर विभाग टीम के लीडर ली झी ने कहा, "हमारे पास समय कम था। अगर उस दौरान किसी ने भी फ्लश ऑन किया होता, तो बच्चे का सिर मलयुक्त गंदे पानी में डूब जाता। कुछ भी हो सकता था।"
उन्होंने कहा, "हम सीवर पाइपलाइन को भी तोड़ नहीं सकते थे। ऐसा करने से उसकी जान जा सकती थी। समय कम था, लेकिन हम कामयाब रहे।" डॉक्टर का कहना है कि Xiaoxiao बिल्कुल स्वस्थ है और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में है। पुलिस के मुताबिक, अगर मां पकड़ी जाती है, तो उसे चाइल्ड अब्यूज का दोषी पाते हुए उस पर मामला चलेगा।
आगे देखें, संबंधित तस्वीरें...