इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत पहुंच चुके हैं। यह दौरा इसलिए भी खास है कि बीते आठ सालों में किसी चीनी राष्ट्रपति का यह पहला दौरा है। राष्ट्रपति, नई दिल्ली न जाकर पहली बार गुजरात के अहमदाबाद से अपने तीन दिन के दौरे की शुरुआत करेंगे। दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव है। पूर्वी लद्दाख में दस दिनों से चीनी सैनिकों और नागरिकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
इस महा मुलाकात पर दुनियाभर के मीडिया की नजर है। लेकिन, सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बातें चीनी मीडिया से आ रही हैं। चीन की सरकारी मीडिया, जिनपिंग के दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। मीडिया ने भारतीय विदेश नीति और मोदी की खुलकर प्रशंसा की है।
आगे पढ़िए, शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर चीनी मीडिया की प्रतिक्रिया .....