पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese Restaurant Serves Opium Poppy Noodles

ग्राहक बार-बार दुकान पर आएं, इसलिए खिलाता था अफीम वाले नूडल्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजिंग। चीन के शांक्सी प्रांत में एक दुकानदार को अफीम वाले नूडल्स खिलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वो नूडल्स में पोस्त दाने मिलाता था, जिसका इस्तेमाल अफीम बनाने में होता है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, वो नूडल्स में अफीम इसलिए मिलाता था, ताकि लोग बार-बार उसकी दुकान पर आएं।
दुकानदार ने बताया कि उसने अगस्त में 600 युआन में 2 किलोग्राम पोस्ता खरीदा था। नूडल्स को स्वादिष्ट बनाने के लिए वो इसमें पोस्ता मिला देता था।
अफीम वाली नूडल्स का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने ड्राइविंग कर रहे एक 26 वर्षीय युवक को ड्रग टेस्ट के लिए रोका। युवक के पेशाब में अफीम की पुष्टि हुई। हालांकि, उसने बताया कि वो ड्रग्स का सेवन नहीं करता।
पूछताछ में सामने आया कि कुछ देर पहले उसने नूडल्स खाई थी, जिसके आधार पर पुलिस, दुकान तक पहुंची। आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।