पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chinese Staff Receive £200,000 Bonuses In Cash Handed

चीन में इतना बोनस मिला कि कर्मचारियों को बोरे में भरकर ले जाने पड़े पैसे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीन की एक लैंड डवलपमेंट फर्म ने अपने कर्मचारियों को इतना बोनस बांटा कि उन्हें इसे बोरे और थैलों में भरकर घर ले जाना पड़ा। इस घटना ने हाल ही में आई हॉलीवुड मूवी "वॉल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट" के दृश्य को ताजा कर दिया।
हेनान प्रांत के झेनचेंग में एक लैंड डवलपमेंट फर्म ने बोनस पे डे पार्टी पर अपने प्रबंधकों में तकरीबन 11 करोड़ रुपए का बोनस बांटा। इसमें से एक प्रबंधक को सबसे ज्यादा दो करोड़ रुपए की रकम मिली।
चीन एक कम्युनिस्ट देश है और यहां पूंजीवादी विचारधाराओं के लिए कोई भी जगह नहीं है। इसके बावजूद यहां बड़ी पूंजीवादी कंपनियां अपने प्रबंधकों को अच्छा वेतन देती हैं। इसका खुलकर प्रदर्शन भी करती हैं। भारत की तरह चीन भी ऐसा देश है, जहां अमीरों और गरीबों के बीच खाई काफी गहरी है।
अंदर की स्लाइड में पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।