बैंकाक। थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में अधिकारियों ने युवाओं से वेलेन्टाइन डे पर सेक्स न करने की अपील की है। शहर के अधिकारियों ने युवाओं से कहा है कि इस बार वेलेन्टाइन डे पर सेक्स करने के बजाय वें मंदिर जाएं। अधिकारियों का कहना है कि प्रेम जाहिर करने का यह बेहतर तरीका है।
थाईलैंड के जन स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि टीनेज प्रेग्नेंसी के मामले में थाईलैंड दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में सबसे आगे है। इसके साथ ही यहां के 'गे' में एचआईवी संक्रमण की दर अफ्रीकी देशों में एड्स के हॉटस्पॉट के बराबर है। टूरिस्ट फ्रेंडली थाईलैंड में 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वेलेन्टाइन डे काफी मशहूर है। लेकिन बैंकाक का मेट्रोपॉलिटिन एडमिनिस्ट्रेशन टीनेजर्स की लव-मेकिंग को लेकर फिक्रमंद है।