यह वीडियो CNN की वेबसाइट से लिया गया है।
इंटरनेशनल डेस्क। जिस @ShamiWitness
ट्विटर अकाउंट को लेकर ब्रिटेन के CHANNEL 4 ने सनसनीखेज खुलासा किया है, उससे संबंधित शख्स 'मेहदी मसरूर' से CNN ने बातचीत की, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है।
CHANNEL 4 का दावा है कि दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन ISIS के लिए सोशल मीडिया पर अकाउंट हैंडल करने वाला यह शख्स बेंगलुरु में रहने वाला एक मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव है। पेश है CNN से मेहदी की बातचीत के कुछ अंश...
CNN का सवाल: ट्विटर पर जो जिहादी गतिविधियों को लेकर चीजें पोस्ट कर रहे हो, उसका रिक्रूटमेंट पर कितना असर पड़ा है?
मेहदी मसरूर का जवाब: मुझे अगर मौका मिलता, तो मैं सबकुछ छोड़कर उसे (ISIS) ज्वाइन करता।
CNN का सवाल: तो क्यों नहीं ज्वॉइन किया, क्या थी वजह?
मेहदी मसरूर का जवाब: परिवार को मेरी जरूरत है। मेरे माता-पिता मुझ पर निर्भर हैं।
CNN का सवाल: मतलब, तुम ISIS ज्वॉइन कर लेते?
मेहदी मसरूर का जवाब: शायद।
CNN का सवाल: क्या तुम ISIS के तौर-तरीकों से सहमत हो?
मेहदी मसरूर का जवाब: न न सारे तरीकों पर तो नहीं, लेकिन अधिकांश पर सहमत हूं।
CNN का सवाल: किन तरीकों को जायज मानते हो, फांसी या सिर कलम?
मेहदी मसरूर का जवाब: सिर कलम, क्योंकि कुरान और हदीश में इस बात का जिक्र है। मैं नहीं मानता कि कोई भी ईमानदार मुसलमान इस बात (सिर कलम) से इनकार करेगा।
CNN का सवाल: क्या तुम एक ईमानदार मुसलमान हो?
मेहदी मसरूर का जवाब: मैं कोशिश करता हूं, लेकिन कितना हूं ये नहीं पता।
आगे देखें, उस अकाउंट की तस्वीर जो ट्विटर ने अब डिलीट कर दी है..