पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Cold & Snow Hits America, Lots Of People Struggling

अमेरिका में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, मौसम विभाग का दावा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। अमेरिका में लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ध्रुवीय चक्रवात इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला। इस सप्ताह के अंत तक अभी और बर्फबारी के आसार हैं।
दक्षिणी अमेरिका तो ठंड से मुकाबला कर ही रहा है। साथ में मध्य और उत्तर पश्चिम अमेरिका में सोमवार तक बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ध्रुवीय चक्रवात ठंड भरी हवा लेकर आ रहा है, जिसके चलते ठंड अभी और बढ़ेगी।
गैस की सप्लाई भी प्रभावित
ठंड के कहर के चलते प्रोपेन गैस की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है और जगह-जगह रास्ते बंद होने की वजह से परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक सभी जगह लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए ईधन की तलाश में लगे हैं।
क्या कह रहे हैं मौसम वैज्ञानिक ?
मौसम वैज्ञानिक एलेक्स सोसनोस्की का कहना है कि ठंड का ये रूप पूरे देश में जनवरी महीने के अंत तक बना रहेगा। हवाई में शुक्रवार को तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से भी कम रहा। शिकागो, डेट्रॉयट, इंडियानापोलीस समेत तमाम शहरों में इतनी बर्फ देखी गई, जितनी पूरे सीज़न के दौरान भी नहीं देखने को मिलती।
क्लीवलैंड, शिकागो, डेट्रॉयट, मिन्नेआपोलीस समेत तमाम शहरों में महीने के अंत तक तापमान फ्रीज़िंग प्वाइंट के नीचे बना रहेगा। वहीं, बोस्टन, पिट्सबर्ग, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और इंडियानापोलीस में एक-दो दिन से लेकर जनवरी अंत तक तापमान फ्रीज़िंग प्वाइंट से ऊपर रहेगा।
बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
बर्फबारी के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हॉकी अनफिल्टर्ड के कार्यकारी निर्माता सैम वो का कहना है कि मौसम बहुत खराब है। खासकर जैसे ही तेज़ हवा का दौर शुरू होता है वैसे ही ठंड को झेलना और मुश्किल हो जाता है। सैम बर्फबारी के चलते हॉकी खेल से काफी दिनों से दूर हैं। सड़कों की खराब हालत के चलते उनका खेलने जाना मुश्किल हो गया है। पिछले हफ्ते खेलने के लिए घर से निकले सैम एक घंटे का सफर 4 घंटों में पूरा कर पाए।
ट्विटर पर दिखा ठंड का दर्द
ट्विटर पर भी ठड से परेशान लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं। एक छात्र ने ट्विटर पर ठंड के चलते क्लास के लिए पैदल चलकर जाने की शिकायत की है, तो वाहन चालकों ने बर्फ के चलते रास्ते में किए गए फेरबदल का जिक्र किया है। कुछ लोग ट्विटर के जरिए ये जाहिर कर रहे हैं कि उन्हें ठंड से कितनी नफरत है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।