पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे ठंडा शहर, -35 डिग्री C रहता है यहां का तापमान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका के उत्तर-पूर्वी इलाके में बर्फीले तूफान का कहर बरकरार है। बुधवार को लगातार बर्फबारी के चलते कुछ जगहों पर 15 इंच तक बर्फ जम गई। कड़ाके की ठंड के चलते कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए और कई उड़ानें रद्द कर दी गईं।
हाल ही में अमेरिका को 'पोलर वॉर्टेक्स' का सामना करना पड़ा था। खराब मौसम के कारण यहां कई इलाकों में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया था, जो पिछले 20 सालों में सबसे न्यूनतम था। अमेरिका भले ही 'पोलर वॉर्टेक्स' से उबर गया हो, लेकिन दुनिया का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां साल के ज्यादातर दिन हाड़ कंपा देना वाला मौसम बना रहता है। यह शहर साइबेरिया का याकूत्स्क है।
रूस के सुदूर इलाके में स्थित याकूत्स्क को दुनिया का सबसे ठंडा शहर माना जाता है। तकरीबन 250,000 आबादी वाले याकूत्स्क में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आर्कटिक रेखा से केवल 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह शहर लेना नदी के किनारे बसा हुआ है।
याकूत्स्क में मौसम -
यहां आमतौर पर 12 मई से 10 सितंबर तक गर्मियां रहती हैं और इस दौरान दिन का औसतन तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। 17 जुलाई यहां पर सबसे गर्म दिन रहता है।
यहां सर्दियां 18 नवंबर से शुरू होकर 1 मार्च तक रहती हैं। इस दौरान औसत तापमान -23 डिग्री सेल्सियस रहता है। 13 जनवरी सबसे ठंडा दिन होता है। इस दिन अधिकतम तापमान -36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -41 डिग्री सेल्सियस रहता है। कई बार तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाता है।
मशहूर फोटोग्राफर एमोस चैपल ने दुनिया के सबसे ठंडे शहर की कुछ शानदार तस्वीरें खींची हैं। साथ ही पढ़िए इतनी ठंड में क्या होगी आपके शरीर की हालत।

अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।