पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Control Flight Using Brain Impulses Tested Muenchen

Technology: अब दिमाग की तरंगों से कंट्रोल हो सकेगा हवाई जहाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यूनिख। जर्मनी के शहर म्यूनिख में टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख के रिसर्चरों इन दिनों एक नया एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक पायलट को फ्लाइट सिम्युलेटर में बिठाकर ईईजी कैप लगाकर उसके दिमाग की गतिविधियों का कंप्यूटर पर अध्ययन किया।
रिसर्चर बर्लिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर ऐसे तरीके ढूंढ़ रहे हैं जिससे दिमाग से निकलने वाली तरंगें कंप्यूटर के माध्यम से हवाई जहाज के सिस्टम को कंट्रोल कर सकेंगी और पायलट को कंट्रोल सिस्टम को हाथ भी नहीं लगाना पड़ेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पायलटों के काम का बोझ कम होगा।
(टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख में प्रयोग के दौरान की तस्वीर)