पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रिटेन: 50 फीट ऊंची समुद्री लहरों से कपल घायल, महिला का हाथ टूटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंदन. ब्रिटेन के न्यूकी में साउथ क्वे पर सोमवार को मौसस खराब हो गया। समुद्र में 50 फीट तक हाईटाइड देखी गई। इस दौरान लहरों की चपेट में आकर फोटोग्राफी कर रहा एक कपल घायल हो गया। ऊंची लहरों से टूटा महिला का हाथ...
- फोटोग्राफी के दौरान ताकतवर लहर से बोट में बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि उसका हाथ टूट गया है।
- महिला के पार्टनर को लहरों ने पीछे धकेल दिया। वह रेलिंग की वजह से पोर्ट पर गिरने से बाल-बाल बचा।
- रॉयल नेशनल लाइफबोट इंस्टीट्यूशन के एक ग्रुप ने कपल को लहरों से बचाया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।
- इसी बीच, रेस्क्यू टीम खराब मौसम के बीच दूसरे दिन भी माइक रेड नाम के शख्स को ढूंढती रही।
- 54 साल का माइक पोर्टचैपल बीच पर रविवार दोपहर के बाद से लापता है। उसकी फैमिली को डर है कि वह कहीं लहरों के साथ समुद्र में न बह गया हो।
आगे की स्लाइड्स में देखें, PHOTOS...
खबरें और भी हैं...