पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Creative Photo Project On Poor Road Conditions In Kaunas Of Lithuanian

सड़क के गढ्डे दिखाने के लिए शूट कराए ये फनी फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लिथुआनिया के कौनास में हुए फोटोशूट की तस्वीरें)
कौनास। भारत में सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। ऐसी गिनी-चुनी सड़कें मिलना भी मुश्किल है, जिनमें गड्‌ढे न हों। शायद यही वजह है कि लोग इन गड्‌ढे के आदी से हो गए हैं, लेकिन लिथुआनिया में लोग सड़क के छोटे से गड्‌ढों को लेकर भी बहुत जागरूक हैं। इस बात की तस्दीक ये तस्वीरें करती हैं। यहां के कौनास शहर में लोगों के एक समूह ने सड़क की खराब हालत का विरोध अनोखा फोटोशूट कर जताया है।
फोटोशूट करने वाले फेसबुक पर Z999 के नाम से सक्रिय इस समूह का कहना है कि इस फोटो प्रोजेक्ट के जरिए वो यहां की सड़कों की खराब हालत को सरकार के सामने लाना चाहते हैं, ताकि जल्द से जल्द इसके सुधार के प्रयास किए जाएं। ग्रुप का कहना है कि इस फोटो प्रोजेक्ट को सरकार के सामने लाने के लिए लिथुआनिया की कई मैगजीन भी सहयोग दे रही हैं।
इन तस्वीरों को बहुत ही मजाकिया अंदाज में शूट किया गया है। किसी तस्वीर में ये दिखाने की कोशिश की गई है कि गड्‌ढे इतने बड़े हैं कि उन्हें स्विमिंग पूल, झील या नदी समझने की गलतफहमी हो सकती है। वहीं, किसी तस्वीर में गड्‌ढे में कांंटा डालकर मछली पकड़ने की कोशिश करते दिखाया गया है। लोगों को उम्मीद है कि ये तस्वीरें इनकी अच्छी सड़क की उम्मीद जल्द पूरी करेंगी।
आगे देखिए: ग्रुप Z999 के इस अनोखे फोटोशूट की तस्वीरें...