पावलो कोएलो का उपन्यास द अलकेमिस्ट में खजाने की खोज में निकला गड़रिया सेन्डियागो नखलिस्तान से होकर गुजरता है। उसे वहां की एक लड़की से प्यार भी हो जाता है। हालांकि यह उपन्यास की बात थी। चीन के रेगिस्तान में एक ही नखलिस्तान देखने को मिल रहा है। इसे प्राचीन नखलिस्तान की संज्ञा दी गई है।
चीन उत्तरपश्चिम में डूनहंग के शहर से छह किमी दूरी पर स्थित है यह नखलिस्तान। यहां आधे चांद के आकार की साफ और ताजे पानी की झील भी है। ऐसा माना जाता है चीन में यह इलाका करीब दो हजार साल से बिल्कुल ऐसा ही है। तेजी से फैली बंजर भूमि के कारण पहले से यह इलाका काफी सिकुड़ गया है।
हालांकि सरकार ने इस ओर से फिर से ध्यान दिया गया है। 1960 में इस झील की गहराई औसतन पांच मीटर की दर से घट रही है। डूनहंग का इलाका काफी शुष्क है। यहां गर्मियों में गर्मी और सर्दियों में सर्दी चरम पर होती है। थोड़ी सी मात्रा में होने वाली वर्षा भाप बन कर उड़ जाती है। 2006 में सरकार ने इस इलाके को बचाने का फैसला किया और झील दोबारा भरी गई। गौरतलब है कि इस तरह दृश्य हमेशा खाड़ी के देशों में रेगिस्तान में देखने को मिलता है। (अंदर की स्लाइड में देखें रहस्यमयी जैसे दिखने वाले इस असली नखलिस्तान के नजारें)