पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इमरान खान की सेहत को लेकर दुआएं मांग रहे क्रिकेटर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाहौर. पाकिस्तान के पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलानी के बेटे को चुनावों से ऐन पहले अगवा कर लिया गया है। पूर्व पीएम के बेटे अली हैदर गिलानी को गुरुवार को दिनदहाड़े कुछ हथियारबंद लोगों ने बीच सड़क से उठा लिया। मुल्तान में पीपीपी की रैली हो रही थी। अली हैदर वहीं मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हथियारबंद लोग एक सफेद कार में आए थे और उन्होंने मौके पर गोलीबारी भी की।
पाकिस्तान में गुरुवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और तमाम पार्टियां ताबड़तोड़ सभाएं कर रही हैं। चोटिल इमरान खान तो अस्पताल के बेड से ही लोगों को संबोधित कर रहे हैं। तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान दो दिन पहले चुनावी सभा के दौरान चोटिल हो गए थे। पाकिस्तानी राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इमरान खान के गंभीर तौर पर चोटिल होने का फायदा उनकी पार्टी ततहरीक ए इंसाफ को चुनावों में मिल सकता है। उनके मुताबिक इमरान के चोटिल होने के बाद उन्हें लोगों की सहानुभूति मिल रही है। लोग उन्हें देखने, उनकी आवाज सुनने और उनकी खबर लेने को बेताब हैं। पाकिस्तान में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इमरान और उनकी तबीयत के बारे में चर्चाएं हो रही हैं। अगर उनकी पार्टी और वे इसे कैश करा सकें तो चुनावों में फायदा उठा सकते हैं। हालांकि इस दुर्घटना से पहले एक राजनेता के तौर पर उनकी लोकप्रियता बहुत ज्यादा नहीं थी। मीडिया के एक धड़े ने उन्हें तालिबान खान का भी नाम दिया था। लेकिन इस दुर्घटना से चीजें बदल गई हैं। पाकिस्तान में और उससे बाहर भी इमरान खान को जानने वाले उनकी तबीयत पर नजर रखे हुए हैं। वे लगातार इमरान खान से जुड़ी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह इमरान खान की अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है।
इमरान के सीटी स्कैन के मुताबिक उनके सिर में आया एक फ्रैक्चर थोड़ा गंभीर है, बाकी पांच फ्रैक्‍चर मामूली हैं। इमरान का सीटी स्कैन देखने वाले जिन्ना हॉस्पिटल के एक सीनियर ऑर्थोपैडिक सर्जन का कहना है कि इमरान को एक फ्रैक्चर की वजह से कम से कम तीन से चार हफ्ते तक बिस्तर पर ही रहना होगा। उनके सिर और शरीर में आए दूसरे फ्रैक्चर कम खतरनाक हैं।
पाकिस्तान के आम चुनावों में प्रचार के लिए गुरुवार आखिरी दिन है। इमरान अस्पताल से ही इस्लामाबाद की रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां से वीडियो स्पीच देंगे। पीटीआई के एक नेता असद उमर का कहना था कि अगर इमरान परेशानी महसूस नहीं करेंगे तो वह अस्पताल से ही लोगों को लाइव संबोधित करेंगे वरना उनका भाषण रिकॉर्डे किया जाएगा।
फोटो- लाहौर के जिस अस्पताल में इमरान खान भर्ती हैं लोग बड़ी संख्या में उनके लिए शुभकामना संदेश छोड़ने आ रहे हैं
आगे पढ़ें, इमरान खान की सेहत को लेकर दुआएं मांग रहे क्रिकेटर
संबंधित खबरें

9 मई की प्रमुख खबरें

पाकिस्‍तान ने मांगी सनाउल्‍लाह की लाश

बसपा सांसद बोले- वंदेमातरम इस्लाम के खिलाफ, इसलिए संसद में किया बहिष्कार

शादीशुदा होती हैं पॉर्न एक्‍ट्रेस, एक सीन में कमाती हैं 1000 डॉलर

कर्नाटक: कांग्रेस की जीत के पांच किरदार

मोबाइल की तरह सेव रहेगी मेमरी, दिमाग खराब होने पर भी चिप से बची रहेगी याददाश्‍त

जानिए, सलमान का सोशल वर्क

कोलगेट मामले पर आज सफाई दे सकते हैं अश्विनी कुमार

बहुत बड़ा है खेल इसलिए नेताओं की पहली पसंद है रेल!

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, बिस्‍तर से ही भाषण देंगे इमरान खान

बांग्‍लादेश में जारी है मौत का तांडव, अब आग लगने से 8 जिंदा जले

नोकिया आशा 501 लॉन्च, 48 दिन चलेगी बैटरी और कीमत भी सिर्फ 5300 रुपए

एर्टिगा और इनोवा को टक्‍कर देगी शेवरले की एन्‍जॉय!