हांगकांग। लोकतंत्र समर्थक छात्रों ने हांगकांग में स्वतंत्र चुनाव की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा।
हांगकांग में एक हफ्ते के लिए अपनी कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे विश्वविद्यालय के लगभग 300 छात्रों ने कहा कि अगर शहर के नेता विचार के लिए सहमत नहीं होते हैं तो यहां के सरकारी भवनों की तरफ जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों को बाधित कर दिया जाएगा।
छात्रों की मांग है कि सभी व्यस्कों को मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति देते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया जाए और यहां पर लोकतंत्र की स्थापना की जाए।