पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Different Species Will Have Evolved By 2050, Scientist Claims

भविष्य में जन्म लेंगे बड़े मस्तिष्क वाले बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन। लाल आंखें, बड़े मस्तिष्क, 120 साल की औसत उम्र और अधिक उम्र तक माता-पिता बनने की क्षमता। 2050 तक इस तरह के नए मानव की प्रजाति जन्म लेने लगेगी।
ग्लोबल ब्रेन इंस्टीट्यूट के नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ता कॉडेल लॉस्ट के मुताबिक, "नई तकनीक, पर्यावरण और व्यवहार में होने वाले तेज बदलाव के कारण मानवों के विकास का एक नया संक्रमण काल शुरू हो चुका है।
अगले 35 साल में मानव जीवन और शरीर पूरी तरह बदल जाएगा। हम कई कामों के लिए रोबोट पर निर्भर हो जाएंगे। वहीं देर से माता-पिता बनने के कारण लोगों के पास काफी खाली वक्त होगा। इसका इस्तेमाल लोग सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने में किया करेंगे।
लोग आभासी दुनिया के भी ज्यादा करीब जाएंगे।' लॉस्ट का कहना है कि मानव जीवन में होने वाले इस बड़े बदलाव की तुलना वानर के मनुष्य में बदलने से की जा सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, अभी लोग तेजी से जीवन जीते और जल्द ही वृद्ध होने से जीवन का अंत हो जाता है। लेकिन चार दशक बाद लोग धीरे-धीरे और लंबी उम्र तक जिएंगे।