पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dinosaur Fossil Resembling Avatar Creature Found In China

कभी पृथ्वी पर मौजूद थे 'अवतार' फिल्म के जीव, चीन में मिले जीवाश्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियो दे जेनेरो/बीजिंग। हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार' के किरदार दर्शकों के लिए बेहद रोचक थे। वैज्ञानिकों को पता चला है कि उन किरदारों से मिलते-जुलते जीव पृथ्वी पर करोड़ों साल पहले असल में हुआ करते थे। उन्हें चीन में ऐसे जीवाश्म मिले हैं जो पृथ्वी पर करीब 12 करोड़ साल पहले मौजूद जीवों के हैं। ये जीव 2009 में आई फिल्म अवतार के पात्रों से मिलते जुलते थे। इन्हें इकरांड्राको अवतार या इकरान ड्रैगन के नाम से भी पुकारा जा रहा है। यह रिपाेर्ट साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में छपी है।
वैज्ञानिकों का अनुमान
चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंस की रिसर्चर शियाओलिन वांग के मुताबिक इनके सिर की संरचना वैसी ही है जैसी कि फिल्म में अवतार की दिखाई गई है। इकरांड्राको अवतार समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ा करते थे। गर्दन झुका कर शिकार पकड़ा करते थे।
आगे पढ़ें: 2.5 मीटर के पंख होते थे इन जीवों के।