पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Director Of National Intelligence James Clapper Claim 7 Thousands Terrorists Are In Syria

सीरिया में विद्रोहियों के समर्थन में 7 हजार विदेशी आतंकी संघर्ष में शामिल: अमेरिकी खुफिया एजेंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वाशिंगटन. अमेरिका ने सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ मोर्चा खोले विद्रोहियों के समर्थन में सात हजार से ज्यादा विदेशी आतंकवादियों के शामिल होने की बात कही है। अमेरिका ने कहा कि ये सभी आतंकवादी संघर्ष में शामिल हैं।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक जेम्स क्लैपर ने सांसदों को बताया कि सीरिया में सात हजार से ज्यादा आतंकवादी विद्रोहियों के पक्ष में संघर्ष कर रहे हैं। कुछ आतंकवादियों को हमले करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। अमेरिकी एजेंसी का दावा है कि आतंकवादियों की यह संख्या वहां पहले से मौजूद अनुमानित आतंकवादियों से कहीं अधिक है।

पहले अनुमान लगाया गया था कि सीरिया में तीन से चार हजार के बीच विदेशी आतंकवादी हैं।

क्लैपर ने सीनेट की वैश्विक सुरक्षा खतरों से संबंधित वार्षिक बैठक में कहा,’हमें अनुमान है कि सीरिया में लगभग 5 देशों के आतंकवादी हैं। जिनमें अधिकतर यूरोप और पश्चिम एशिया के हैं। यह न केवल चिंता की बात है बल्कि यह उन देशों के लिए भी परेशानी का विषय है जिन देशों के ये आतंकवादी है।’

गौरतलब है, कि सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद को पद से हटाने के लिए विद्रोही लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष में लगभग एक लाख से ज्यादा लोग मारे गये हैं और लाखों लोग पलायन कर चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।