पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपेरिस। माइकल शूमाकर के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। फ्रेंच मीडिया के हवाले से खबर है शूमाकर जल्दी ही कोमा से बाहर आ सकते हैं। फ्रेंच अखबार एल इक्विप के मुताबिक, जर्मन फॉर्मूला चैंपियन पर दवाओं का असर हो रहा है। इस हफ्ते उन्होंने होश में आना शुरू कर दिया है।
शूमाकर 29 दिसंबर को एक एक्सीडेंट के बाद कोमा में चले गए थे। एक्सीडेंट के बाद इलाज का उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। डॉक्टरों को डर था कि कहीं वह स्थाई तौर पर कोमा में न पहुंच जाए।
एक अंग्रेजी अखबार ने लिखा है, '4 हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद माइकल को अब होश आ गया है। हमारी सूचना के मुताबिक वह अब चेतना में लौट रहे हैं। हालांकि वापसी की ये प्रक्रिया धीमी और अनिश्चित है।’
डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन इंजरी के बाद उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था। दवाइयों के इस्तेमाल के बाद अब उनकी स्थिति सुधर रही है।
शूमाकर के प्रवक्ता सबीन केम ने कहा कि उनकी हालत पर अटकलों को खारिज किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं कि जब तक मेडिकल टीम इंचार्ज की ओर से शूमाकर के बारे में कोई बयान नहीं आ जाता तब तक अटकलों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।"
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.