न्यूयॉर्क. यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन पार्टी के कैंडिडेटडोनाल्ड ट्रम्प ने इराक वॉर के लिए पूरी तरह से जॉर्ज बुश को जिम्मेदार माना है। ट्रम्प ने जॉर्ज बुश पर झूठा होने का आरोप लगाते हुए कहा, "जैविक हथियार होने के नाम पर उन्होंने इराक में जंग छेड़ दी। यह अमेरिका के लिए सबसे बड़ी भूल थी।" बता दें कि ट्रम्प, यूएस प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए रिपब्लिकन पार्टी के नॉमिनेशन की रेस में आगे चल रहे हैं। मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं...
- शनिवार को साउथ कैरोलिना में रिपब्लिकन पार्टी डिबेट में ट्रम्प और दूसरे कैंडिडेट्स के बीच तीखी नोंकझोंक हुई।
- डिबेट के दौरान इराक वॉर का जिक्र आने के बाद ट्रम्प आपा खो बैठे। उन्होंने इस जंग और 9/11 टेरर अटैक के लिए बुश को खरी खोटी सुनाई।
- ट्रम्प ने कहा, "मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं कि बुश एडमिनिस्ट्रेशन झूठा था। उन्होंने झूठ पर इराक जंग में अमेरिका को झोंक दिया।
- "हमें इराक में जाना ही नहीं चाहिए था। उन्होंने मास डिस्ट्रक्शन वीपन्स का डर दिखाकर झूठ बोला, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।
- इस दौरान रिपब्लिकन कैंडिडेट और जॉर्ज बुश के छोटे भाई जेब बुश इराक वॉर को डिफेंड करने की कोशिश करते रहे।
जेब बुश ने क्या कहा?
- बुश ने जवाब दिया, "मैं बराक ओबामा द्वारा अपने भाई को जिम्मेदार ठहराने की बातें सुन सुनकर थक गया हूं।"
- "मेरे भाई ने देश की सेफ्टी के लिए एक सिक्युरिटी सिस्टम बनाया था। जबकि, ट्रम्प रियलिटी टीवी शो बनाने में लगे हैं।"
- वहीं, दूसरे कैंडिडेट व फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो ने भी बुश का बचाव किया। कहा, "उन्होंने हमें सुरक्षित रखा। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।"
9/11 पर क्या बोला ?
- डिबेट के दौरान जेब बुश से सवाल करते हुए ट्रम्प ने पूछा, "9/11 टेरर अटैक बुश के प्रेसिडेंट रहते हुए था। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले में हजारों लोग मारे गए थे। वह हमें सेफ नहीं रख सके।"
- हालांकि, बाद में यह भी कहा कि वह बुश के नहीं, बल्कि जंग के खिलाफ हैं, जो अमेरिका की बड़ी भूल थी। इसमें कई अमेरिकन मारे गए और पैसा बरबाद हुआ।
तीखी बहस के बाद ट्रम्प की हो रही है बुराई
- डिबेट के दौरान ट्रम्प अपने तीखें बयानों के कारण छाए रहे। अपने विरोधी कैंडिडेट्स का अपमान करते हुए खूब ताने मारे।
- इस दौरान होस्ट को भड़काऊ बयानों पर कैंडिडेट्स को बार-बार शांत रहने को कहना पड़ा।
- उधर, सोशल मीडिया पर ट्रम्प की खराब लैंग्वेज और बिहेवियर पर जमकर बहस हो रही है।
- लोगों का कहना है कि ट्रम्प का मुंह काफी बड़ा है। उन्हें बोलने का सलीका आना चाहिए।
आगे की स्लाइड्स में देखे फोटो...