पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाकिस्तान के कराची में आवारा कुत्तों को मारा

आतंकियों की तरह पाकिस्तान में कुत्तों को चुन-चुनकर मारा, सड़कों पर फैले शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बन रहे थे। प्रशासन ने कुत्तों को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। कराची की सड़क पर बीते दिन दर्जनों कुत्तों के शव बिखरे पड़े थे। प्रशासन ने शवों को ट्रक में भरकर शहर के बाहर डंप कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 185 कुत्तों को जहर देकर मारा गया है। जहर को गुलाब जामुन में डाल कर कुत्तों को खिलाया गया। प्रशाासन ने बताया कि कुल 800 कुत्तों को मारने के लिए पूरे शहर में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बीते काफी समय से कराची में आवारा कुत्तों की संख्या ज्यादा होने से स्थानीय लोग भयभीत थे। आए दिन किसी न किसी को काटने की खबर मिलती रहती थी। इसके बाद अधिकारियों ने कुत्तों को पकड़कर सामूहिक रूप से मारने का आदेश दिया था। इसी तरह का कैंपेन लाहौर में भी चलाया जा रहा है।
गौरतलब है, पाकिस्तान अभी भी उन मुल्कों में से एक है, जहां रैबीज की बीमारी खत्म नहीं हुई है। कुत्तों के काटने से होने वाली इस बीमारी में सेंट्रल नर्वस सिस्टम खराब हो जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन पाकिस्तान में इस बीमारी को खत्म करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बावजूद इसके लोग यहां पागल कुत्तों के बीच में रहने का मजबूर हैं। उसका कहना है कि कुत्तों को मारने से बीमारी खत्म नहीं हो सकती। बीते साल रूस प्रशासन ने सोची में विंटर ओलिंपिक शुरू होने से पहले प्राइवेट कंपनी को आवारा कुत्तों को मारने का काम सौंपा था।
आगे देखें, प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान के तहत मारे गए कुत्तों की PHOTOS...