( प्रतीकात्मक फोटो)
लंदन। ब्रिटेन के सबसे बड़े हीथ्रो एयरपोर्ट के पास आसमान में 700 फीट की ऊंचाई पर एक यात्री विमान से ड्रोन टकराते-टकराते बचा। अगर यह हादसा हो जाता तो एक एयरबस ए-320 में बैठे 180 यात्रियों की जान चली जाती।
संडे टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में खिलौने के रूप में ड्रोन उड़ाने वाले नौसीखियों के इस शौक को यात्री विमानों के लिए बड़ा खतरा बताया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, 22 जुलाई को दोपहर बाद एक ड्रोन 700 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया था। पायलट ने इस ड्रोन को देख लिया और ब्रिटिश एयरपॉक्स बोर्ड को अलर्ट का संदेश जांच के लिए भेजा।
बोर्ड ने जांच में इस घटना के रिस्क को 'ए' श्रेणी का खतरा बताया। इसे पांच श्रेणियों में सबसे अधिक खतरनाक स्तर का माना जाता है। इसके अनुसार, ड्रोन और विमान के बीच भिड़ंत का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल इस ड्रोन को 'नो फ्लाई जोन' में उड़ते हुए नहीं देख पाया।