तेहरान। ईरान के दक्षिणपूर्व क्षेत्र में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 16 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केन्द्र ईरान के जाहिदान के दक्षिण-पश्चिम में 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।
देश की सरकारी न्यूज एजेंसी ईरना ने यहां बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि साल 2003 में दक्षिणपूर्वी बाम शहर के इसी क्षेत्र में आए 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से लगभग 26 हजार लोगो की मौत हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।