पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोम्स. सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध के चलते शहर के हालात बदतर हो गए हैं। पुराने शहर के आस-पास के लोग भोजन के लिए मोहताज हो रहे हैं। स्थानीय निवासी बैबर अलतलावी के मुताबिक, खाना न मिलने से अब लोग घास और पेड़-पौधे खाने को मजबूर हो रहे हैं।
24 साल के अलतलावी ने डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त से चल रही सरकार द्वारा इलाके की घेराबंदी की दर्दनाक कहानी सुनाई। अलतलावी कहता है, "अगर हम बमबारी और गोलियों से बच भी गए तो ये ठंड और भूख हमें मार डालेगी।"
अलतलावी जिनेवा में चल रही शांति वार्ता से ज्यादा खुश नहीं है। फिर भी उसका मानना है कि अगर हुकूमत उनकी मदद करना चाहती है तो उन्हें गृहयुद्ध को खत्म कर देना चाहिए।
उसने बताया कि पुराने शहर को मिलाकर कुल 13 जिले हैं, लेकिन सभी जिले पूरी तरह घेर लिए गए हैं और बंद हैं।
अपना दर्द बयां करते हुए उसने कहा कि उनके पास कोई मदद नहीं पहुंच रही है, बल्कि वह तो रोज दोनों पक्षों में लड़ाई होते ही देख रहा है। सेना द्वारा घेरे गए इलाके में कुछ विद्रोही लड़ाके हैं जो सेना को अंदर आने से रोकने की कोशिश में जुटे हैं। अलतलावी का कहना है कि जब सैनिक विद्रोही लड़ाकों से परेशान हो जाते हैं तो वे अपना निशाना आम नागरिकों को बनाते हैं।
घास खाकर जी रहे हैं
अलतलावी ने कहा कि अब परिस्थितियां दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हैं।
उसने बताया, "अब हम लोग घास,पत्तियां और पौधे खाकर गुजारा कर रहे हैं। हम घास को तोड़ते हैं और लकड़ियों की मदद से उसे पकाते हैं।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.