फोटो: मैगजीन का कवर पेज।
न्यूयॉर्क: अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने इबोला प्रभावित इलाकों में जान जोखिम में डालकर काम करने वाले लोगों को Person of the Year का खिताब दिया है। मैगजीन के मुताबिक, ये वे लोग हैं, जो जरूरत के वक्त आगे आए। बता दें कि मैगजीन के रीडर्स ने ऑनलाइन पोल के जरिए भारतीय पीएम
नरेंद्र मोदी को यह खिताब देने की वकालत की थी, लेकिन मैगजीन के एडिटर्स ने इबोला के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को यह खिताब देने का फैसला किया।
खिताब देने के लिए मैगजीन ने जो नजरिया अपनाया, वह था कि एक शख्स या कई लोग जो सबसे ज्यादा खबरों में रहे या लोगों की जिंदगी को अच्छे या बुरे कारणों से प्रभावित किया। साथ ही, वह किया जो इस साल बेहद जरूरी था।
इस खिताब के लिए अन्य फाइनलिस्ट्स में अमेरिका के फर्ग्युसन के प्रदर्शनकारी, रूसी राष्ट्रपति
व्लादिमीर पुतिन, चीन के व्यवसायी जैक मा,
एप्पल के सीईओ टिम कुक और
इराकी कुर्दिश लीडर मसूद बरजानी आदि भी शामिल थे। पिछले साल पोप को यह खिताब मिला था।
टाइम मैगजीन की Person of the Year से जुड़ी कवर स्टोरी पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...