पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइम मैगजीन ने चुना इबोला नर्सिंग स्टाफ को पर्सन ऑफ द ईयर

द इबोला फाइटर्स को मिला पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। टाइम मैगजीन ने इबोला फाइटर्स को 2014 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुना है। पश्चिम अफ्रीका में फैली महामारी से अब तक दुनियाभर में सात हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
टाइम ने लिखा, यह सम्मान उन डॉक्टर्स के लिए है, जिन्होंने अपने साथियों के बीमार होने और मरने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। नर्सेस, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों, मरीजों की उलटी, मल और गंदगी के बीच रहकर संजीदगी से काम किया। (यहां पढ़ें: कौन-कौन थे पर्सन ऑफ द ईयर की लिस्ट में)
गिनी से हुई थी शुरुआत
पश्चिम अफ्रीका में महामारी की तरह फैली जानलेवा बीमारी इबोला से अब तक 7000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बीते मार्च में गिनी में इबोला का सबसे पहला मामला आया था। अब तक इसमें 16 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इबोला नर्सिंग स्टाफ बीते कई महीनों से संक्रमित लोगों के बीच रहकर अपनी जान की परवाह किए बिना रात-दिन सेवा में लगा हुआ है। इस कारण पश्चिमी देशों से आए स्टाफ में कई इस बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। कइयों की मौत हो चुकी है।