लंदन। पश्चिम अफ्रीकी देशों में इबोला महामारी से मरने वालों का आंकड़ा ढाई हजार पार कर गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इबोला से 2,622 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,335 लोग इसकी चपेट में है। डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को बताया कि यह महामारी गिनी, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, नाइजीरिया और सेनेगल में फैल चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र की इस स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया कि गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन में इसके मामले अभी भी सामने आ रहे है। एजेंसी ने बताया कि सभी देशों को इस महामारी से निपटने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आग्रह किया गया है।