ओस्लो. अमेरिका के जासूसी प्रकरण से पर्दा उठाने वाले पूर्व अमेरिकी गुप्तचर एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। नार्वे के दो पूर्व नेताओं द्वारा नोबेल पुरस्कार समिति को भेजे गए खत में उनके नामांकन की अर्जी दी गई है।
नार्वे के समाजवादी नेता बार्ड सोलजेल और पूर्व पर्यावरण मंत्री स्नोर वालेन ने अपने खत में लिखा है कि अमेरिकी व्हिसलब्लोअर स्नोडेन ने कामों से सार्वजनिक बहसों और नीतियों को बदलने की जरूरत पड़ी। इससे दुनिया में स्थिरता और शांति को बढ़ावा मिला है। हालांकि पांच सदस्यों वाली समिति ने अभी तक स्नोडेन के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिन लोगों की ओर से नामांकन के लिए अर्जी दी जाती है तब ऐसी खबरें सुर्खियां बन जाती हैं।
कौन कर सकता है नामांकन
नोबेल के नामांकित करने वालों में नार्वे के संसद सदस्य, सरकार, यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, और पूर्व लेक्चरार होते हैं। इसके अलावा पुरस्कार देने वाली समिति भी अपनी ओर से नामांकन करती है।