पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिश्र में फुटबॉल मैच से पहले हुई हिंसा में 27 लोगों की मौत

मिश्र में फुटबॉल मैच से पहले हुई हिंसा में 30 लोगों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में पुलिस और फुटबॉल प्रेमियों के बीच हुई भिड़ंत में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार को प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच के पहले हुई। उस समय दर्शक जमालेक और एनपी फुटबॉल क्लब के बीच मैच देखने के लिए एयरफोर्स स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
चश्मदीदों के अनुसार मैच देखने के लिए पहुंचे लोगों की संख्या वितरित किए गए टिकटों की संख्या से ज्यादा थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमालेक फुटबॉल क्लब के प्रशंसक बिना टिकट स्टेडियम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी कारण दर्शकों और सुरक्षार्मियों के विवाद बढ़ा। विवाद के दौरान ही पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसी दौरान एक पुलिस कार को किसी ने आग के हवाले कर दिया।
इससे पहले फरवीर 2012 में भी प्रीमियर लीग मैच के बाद भी ऐसी ही घटना हुई थी। इस घटना में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मिस्र में फुटबॉल एक बेहद लोकप्रिय खेल है।