फोटो: लैड्यूरे बेकर ने केक से बनाई ये एफिल टावर की प्रतिकृति।
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में इन दिनों असली एफिल टावर के साथ ग्रैंड होटल में केक से बना यह एफिल टावर भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। फ्रांस के एक प्रतिष्ठित बेकर लैड्यूरे ने इस क्रिसमस सीजन पर केक से एफिल टावर की ही प्रतिकृति बना दी। ये मैकेरोन्स बादाम, नारियल, शुगर और अंडे से तैयार होने वाले केक हैं। इसे यहां क्रिसमस सीजन के लिए बनाया गया है।
लैड्यूरे फ्रांस के मशहूर बेकर हाउस में से एक है, जिसकी स्थापना 1862 में हुई थी। इसके डबल डैकर मैकेरोन्स काफी पॉपुलर हैं और रोजाना लैड्यूरे बेक हाउस से 15 हजार मैकेरोन्स बिकते हैं। पेरिस में इसके 6 स्टोर्स हैं। अमेरिका, हांगकांग, दुबई, एंटवर्प, लंदन, डबलिन और सिडनी समेत दुनिया भर के कई देशों में इसकी ब्रांच हैं।
आगे देखिए केक से बनाए गए एफिल टावर की तस्वीर।