पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eight Year Old Evan Earns From YouTube Videos 1.3 Million Dollar

8 साल के बच्चे ने यूट्यूब से महज एक साल में कमाए 8 करोड़ रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क। इवान की उम्र महज आठ साल है। इस उम्र में बच्चे खेलने-कूदने में मशगूल होते हैं, लेकिन इवान ने ऐसा कुछ किया जिससे उसे करोड़ों रुपए की कमाई हुई। इवान यूट्यूब से एक साल में करीब 8 करोड़ रुपए कमा चुके हैं। इवान वह है, जो इवान ट्यूब एचडी चलाता है। यह एक यूट्यूब चैनल है, जिस पर इवान (और कभी-कभार उनकी बहन या मां) खिलौनों और वीडियो गेम्स के रिव्यू करते हैं।
इवान यूट्यूब पर खिलौनों के रिव्यू से एक साल में 13 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 8 करोड़ रुपए) कमा चुका है। यह काम इवान और उनके पिता ने मजे के लिए शुरू किया था। न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में इवान के पिता जेरड के मुताबिक यूट्यूब के इस चैनल से होने वाली सारी कमाई उनके बच्चों के सेविंग अकाउंट्स और इन्वेस्टमेंट में जाती है।
एड से आमदनी
जेरड ने बताया कि उनके पास एक सेल्स टीम है, जो एड और ब्रैंड्स बिजनेस के साथ डील का काम देखती है। वह कहते हैं, एड में वीडियो के साथ दिखने वाले एड के अलावा वीडियो में दिखने वाले प्रोडक्ट भी शामिल हैं। कमाई का बड़ा हिस्सा वीडियो के साथ दिखाए जाने वाले एड से आता है। जेरड ने बताया, हमारे नेटवर्क से बाहर साइट पर यूट्यूब/गूगल विज्ञापन लगाती हैं। कॉन्टेंट देने वालों के पास वीडियो के साथ ऐड देने के कुछ ही तरीके हैं। इवान का एक वीडियो अब तक 5 करोड़ बार देखा जा चुका है।