पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • El Salvador Ex leader 'tried To Flee Country' Amid Probe

जांच से जुड़े अल सल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति ने देश से भागने की कोशिश की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैन स्ल्वाडोर। विदेशी धन लेने की गंभीर जांच से घिरे अल सल्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसिस्को फ्लोरेस ने एक बस से देश से भागने की कोशिश की लेकिन बस के भीतर संदिग्ध व्यवहार के चलते उन्हें पकड़ लिया गया। यह जानकारी राष्ट्रपति मार्सियो फ्यून्स ने दी।
एक करोड़ डॉलर की यह रकम ताईवान ने पूर्व राष्ट्रपति फ्लोरेंस कार्यकाल में 2003-2004 में दी थी। पूर्व राष्ट्रपति फ्लोरेस ने इस रकम की पावती स्वीकार की और इसे उपयुक्त चैनल को सौंप दिया। ऐसा करके उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति का कहना है कि अगर उनकी अन्तरात्मा साफ थी और वह सोचते थे कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया तो देश छोड़कर भाग क्यों रहे थे।
राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जांच कर रहे सांसदों के समक्ष उपस्थित होना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति का कहना है कि उन्हें जांच अधिकारियों से कोई नोटिस नहीं मिला। फ्लोरेंस ने कहा कि इस प्रकार विदेश से धन मिलना सामान्य है और ताईवान उन देशों को जिन्होंने उसे मान्यता दी है, आर्थिक सहायता देता रहा है। ताईवान को 22 देशों ने मान्यता दी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।