पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिंसा के खतरे के बीच पाक में आज वोटिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में हिंसा और विरोध के बीच शनिवार को नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबलियों के लिए मतदान होगा। देश में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। पहली बार ही लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण हो रहा है। पिछली बार परवेज मुशर्रफ ने फौजी शासन खत्म कर चुनाव करवाए थे।
विभिन्न आतंकी संगठनों ने मतदान केंद्रों पर हमले की धमकी दी है। देश में 73 हजार में से 20 हजार केंद्रों पर हमलों की आशंका है। देश भर में छह लाख सुरक्षा कर्मी और सैनिक तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। मुख्य मुकाबला पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पीएमएल-एन तथा क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ के बीच है।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्यों की संख्या 342 है। लेकिन चुनाव 272 का होगा। शेष 70 सीटों में से 60 महिलाओं और 10 गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित हैं। इन पर चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व से होता है। नेशनल असेम्बली के लिए 4,671 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें सबसे अधिक फाटा की 12 सीटों में से प्रत्येक पर 28 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे है। बलूचिस्तान की 17 सीटों में हरेक पर 20 उम्मीदवार मैदान में है। पंजाब में सबसे अधिक 183 सीटें है। इनके लिए 2,367 उम्मीदवार हैं। सिंध से 75 सीटों के लिए 1,687 प्रत्याशी हैं।
पाकिस्तान के चार प्रांतों में 728 असेंबली सीटें हैं। इनके लिए 11 हजार 692 लोग मैदान में हैं। इनका फैसला आठ करोड़ 61 लाख 89 हजार 802 मतदाता करेंगे।
आज की खास खबरें