पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Equal Pay For Equal Work: We Shall Overcome

अमेरिका में भी महिलाओं के साथ होता है भेदभाव, मिलती है कम सैलरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति के वाíषक भाषण में समान कार्य के लिए महिलाओं को पुरुषों के समान ही वेतन दिए जाने की वकालत किए जाने के बावजूद इस तथाकथित आधुनिक और विकसित राष्ट्र में निकट भविष्य में ऐसा हो पाने की संभावनाएं कम ही नजर आ रहीं हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि समान कार्य के लिए पुरुषों की तुलना में महिलाओं को किए जाने वाले भुगतान का जो वर्तमान में अंतर है। उस अंतर को पाटने में तकरीबन 40 साल लग जाएंगे। इसका अर्थ है कि अगले 40 वर्षों तक भी अमेरिका में पुरुषों के समान कार्य के लिए महिलाओं को उनके समान वेतन मिलने की संभावना नहीं के बराबर है।
अमेरिका में जिस काम के लिए किसी पुरुष को एक डॉलर का भुगतान किया जाता है। ठीक उसी काम के लिए किसी महिला को मात्र 77 सेंट ही दिए जाते हैं। महिला को पुरुष से तकरीबन 23 प्रतिशत कम भुगतान प्राप्त होता है। महिला और पुरुषों के बीच देश में वेतन के मामले में इस असमानता को रेखांकित करते हुए ओबामा ने कहा था कि महिलाओं को पुरुषों के समान कार्य के लिए उनके ही समान वेतन भी दिया जाना चाहिए।