पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलंदन. माइकल क्राले एरिजोना में केंटेनियल पार्क में रहते हैं। पिछले 7 सालों में उनका परिवार इतना बढ़ा कि अब एक अकेले की कमाई से गुजर बसर नहीं होती। अब क्राले और उनकी पत्नी रोज दोनों ही मेहनत कर परिवार का पेट पाल रहे हैं।
क्राले का कहना है,'जिंदगी में जो भी शादी करता है वो अच्छी तरह जानता है कि ये एक कठिन काम है लेकिन फिर भी मैने तीन शादियां की है'।
माइकल की रोज,कोनि और टेरेसा नाम की तीन बीवियां हैं और 18 बच्चे हैं। माइकल बताते हैं कि जब भी वो अपनी बीवियों से मिलते हैं तो सच्चे प्यार का इजहार करना नहीं भूलते। मजे की बात तो ये है माइकल तीनों बीवियों से कहते हैं कि वह उन्हीं से सच्चा प्यार करते हैं।
माइकल इस बात को साफ तौर पर कबूल करते हैं कि सभी बढ़ते परिवारों को एक साथ पालना और उन्हें भावनात्मक, आर्थिक तौर पर सहयोग देना इतना आसान नहीं होता।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.