कीव। यूक्रेन में आम जनता द्वारा किए जा रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा बढ़ती जा रही है। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। हिंसा में तीन प्रदर्शनकारी मारे गए हैं। यूक्रेनियन विपक्षी दल के नेताओं ने राष्ट्रपति यानूकोविच को अल्टीमेटम जारी किया है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विताली लिस्को ने कहा कि जब तक सरकार दुबारा चुनाव करवाने की घोषणा नहीं कर देती, तब तक राजधानी कीव में हिंसक प्रदर्शन जारी रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मेकोला अजारोव ने कहा है कि समझौते पर विचार किया जा सकता है लेकिन विपक्षी दलों को चेतावनी देनी बंद करनी होंगी।
राष्ट्रपति यानूकोविच द्वारा यूरोपियन यूनियन के साथ राजनैतिक एवं आर्थिक संधि पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने के बाद से देश में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। स्थानीय जनता का कहना है कि यानूकोविच ने रूस के दबाव में आकर इस संधि पर दस्तखत नहीं किए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए आखिर क्या है यूक्रेन में हिंसा की वजह? साथ ही देखिए प्रदर्शनों की ताजा तस्वीरें....
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।