वॉशिंगटन। नासा के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में एलियन की दुनिया जैसा वातावरण निर्मित करने में सफलता हासिल की है। इससे खगोलविदों को धरती के बाहर जीवन की तलाश में सहयोग मिलेगा। मैरीलैंड में नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के शॉन दोमागल गोल्डमैन ने कहा, 'इन प्रयोगों के दौरान कुछ मामलों में हमने पाया कि वातावरण में ऑक्सीजन होने के बावजूद वहां ओजोन की प्रचुर मात्रा थी।'
उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में धरती के बाहर जीवन की खोज की हमारी योजनाओं को गति मिलेगी। मीथेन और ऑक्सीजन का साथ होना जीवन का संकेत देता है क्योंकि ऑक्सीजन वाले वातावरण में मीथेन ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह सकती।
इनका एक साथ होने का अर्थ है कि मीथेन का लगातार उत्पादन हो रहा है। प्रयोग के जरिए इस धारणा को बल मिला कि मीथेन और ऑक्सीजन या मीथेन-ओजोन मिलकर भी जीवन के लक्षण तैयार करते हैं।