पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंन्यूयॉर्क. फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 3.1 अरब डॉलर से बढ़कर 29.7 अरब डॉलर हो गई है। संपत्ति में इजाफा चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे आने के बाद कंपनी के शेयर्स के भाव चढ़ने से हुआ है।
संपत्ति का आंकलन करने वाली एजेंसी वेल्थ-एक्स के मुताबिक बुधवार को 2013 की चौथी तिमाही के नतीजे की घोषणा के बाद जुकरबर्ग की कुल सम्पत्ति अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है।
वेल्थ एक्स के द्वारा जारी सूचना के मुताबिक जुकरबर्ग की कुल संपत्ति के मूल्य का आंकलन सार्वजनिक और निजी कंपनियों में शेयर, आवासीय संपत्ति और हवाईजहाजों में उनके निवेश के आधार पर किया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.