पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमानिया में फेसबुक फ्रेंड पर महिला से रेप और जानलेवा हमला करने का आरोप

पहले रेप और फिर गर्दन में डाला स्क्रूड्राइवर, फेसबुक फ्रेंड निकला आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: एलिजा ड्रेंज।
बुखारेस्ट। रोमानिया में रेप और जानलेवा हमले का शिकार हुई महिला ने मौत के आगोश में जाने से पहले पुलिस को आरोपी की पहचान बता दी है। 30 वर्षीय एलिजा ड्रेंज को अपना शिकार बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि उनका फेसबुक फ्रेंड ही था। ड्रेंज की मुलाकात आरोपी निकू एलिन क्रिस्टिया से फेसबुक पर हुई थी। क्रिस्टिया ने खुद को अनाथ बच्चों की मदद करने वाला मानवाधिकार कार्यकर्ता बताया था। हाल ही में उसकी शादी हुई थी। इसके बावजूद क्रिस्टिया ने ड्रेज को फुसलाया और उसे डेट पर ले गया।
ड्रेंज ने क्रिस्टिया से अपने संबंध और डेट के बारे में दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नहीं बताया था। क्रिस्टिया उसे डेट पर बार में ले जाने के बजाय दक्षिणी रोमानिया के एक सूने इलाके में लेकर गया। वहां उसने न सिर्फ ड्रेंज के साथ रेप किया, बल्कि उसे बहुत बेदर्दी से पीटा भी। इतना ही नहीं, उसने ड्रेंज की गर्दन पर स्क्रूड्राइवर से वार किया और उसे मरा समझकर छोड़कर चला गया। क्रिस्टिया ने फेसबुक से ड्रेंज के सारे मैसेज भी डिलीट कर दिए।
हालांकि, क्रिस्टिया की ये सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं, क्योंकि इतनी चोट लगने के बाद भी ड्रेंज जिंदा बच गईं। वो किसी तरह रोड तक पहुंची, जहां लोगों ने उन्हें देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एयर एंबुलेंस के जरिए ड्रेंज को बुखारेस्ट के एक अस्पताल में पहुंचाया। रास्ते में ड्रेंज ने पुलिस को हमलावर क्रिस्टिया की पहचान बताई। अस्पताल पहुंचने के बाद वो कोमा में चली गईं और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचाने में नाकामयाब रहे।
पुलिस ने आरोपी क्रिस्टिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जिस वक्त उसके घर पहुंची, वह अपनी शादी के एक महीने पूरे होने की खुशी में पार्टी कर रहा था। क्रिस्टिया की गिरफ्तारी के बाद कई लड़कियां और महिलाएं सामने आई हैं, जिन्होंने क्रिस्टिया पर दुर्व्यवहार और रेप का आरोप लगाया है।
आगे देखिए ड्रेंज और क्रिस्टिया की तस्वीरें...